जेल का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला
जेल का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला

जेल का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला

मीरजापुर, 29 सितम्बर (हि.स.)। जनपद न्यायाधीश लालचन्द्र गुप्ता एवं जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने मंगलवार की दोपहर मंडलीय कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल के विभिन्न स्थलों एवं बैरकों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा। जेल के सभी आवश्यक रजिस्टरों एवं पत्रावलियों का भी गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने कैदियों को खाना व नाश्ता आदि के समय के बारे में जानकारी ली। कहा कि कैदियों को खाना व नाश्ता समय से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बंदियों के कोरोना पाजटिव के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। कहा समय.समय पर कैदियों के टंपरेचर आदि की जांच की जाय। जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय ने बताया कि जिला कारागार में इस समय कोई कैदी कोरोना पाजिटिव नहीं है। अस्थायी जेल चुनार में कोराना पाजिटिव पाए गए हैं। जिन्हें नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा जिला जेल में 10 बंदी अन्य बीमारी के कारण जेल के अस्पताल में भर्ती किए गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जनपद न्यायाधीश ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी लेते हुए कहा कि पूरी तरह से सतर्कता बरती जाए। आखिर में कलेक्ट्रेट के मालखाना को भी देखा। मालखाना में रखे गए शस्त्र एवं अन्य सामग्रियों का स्टाक रजिस्टर से मिलान किया। 754 बंदी हैं निरूद्ध जेल में कारागार अधीक्षक अनिल कुमार राय ने जेल में निरूद्ध बन्दियों के विवरण के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि विचाराधीन बंदियों की संख्या में 446 पुरूष, 31 महिला बंदी तथा किशोर बंदी 41 सहित कुल 519 बंदी है। इसी प्रकार सिद्धदोष बंदियों में 136 पुरूष, 08 महिला कुल 144 तथा प्रशासनिक आधार पर प्राप्त बंदियों में 21 पुरूष, एवं अस्थाई जेल राजकीय पालीटेक्निक कालेज चुनार में 70 पुरूष बंदी निरूद्ध किए गए हैं। इस प्रकार जिला कारागार में 673 पुरूष, 40 महिला 41 किशोर बंदी सहित कुल 754 बंदी वर्तमान में निरूद्ध हैं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अरूण कुमार, जेलर बृजकिशोर कुमार गौतम, चिकित्सक डॉ. गुरू प्रसाद के अलावा जेल के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in