जिले में खुला छोटे बच्चों के लिए पहला पुस्तकालय
जिले में खुला छोटे बच्चों के लिए पहला पुस्तकालय

जिले में खुला छोटे बच्चों के लिए पहला पुस्तकालय

चित्रकूट,29 जुलाई (हि.स.)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह की अगुवाई में खण्ड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी ओम प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा अभियान पुस्तकालय का शुभारम्भ प्राथमिक विद्यालय आनंदपुर में हुआ। प्रधानाध्यापक पुष्पराज सिंह ने कहा कि जिले का ये पहला पुरस्कालय है। बुधवार को पुस्तकालय का शुभारम्भ कर एबीएसए ओमप्रकाश मिश्र ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि पहले पुस्तकालय का शुभारम्भ कर रहे हैं। पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध हैं। इससे बच्चों को नई ऊर्जा मिलेगी। प्ररेणा लक्ष्य और प्रेरणा सूची पर चर्चा करते हुए एबीएसए ने प्रधान रामनारायण को निर्देश दिये कि स्कूल में प्रोजेक्टर उपलब्ध करायें। स्कूल की रोड़ जल्द बनवायें। पहाड़ी ब्लाक के सभी अध्यापकों से इस पुस्तकालय के विषय में कार्यशाला की जायेगी, ताकि पुस्तकालय से पहाड़ी ब्लाक के सभी शिक्षक प्रेरणा लें। अपने-अपने स्कूलों में इस तरह के पुस्तकालय जल्द तैयार करें। प्रधानाध्यापक पुष्पराज सिंह ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान में सभी भाई-बहन पढने जायें। पुस्तकालय में विभिन्न पुस्तकें उपलब्ध हैं। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए पुस्तकालय में कहानी, चुटकुला, इतिहास, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी आदि की पुस्तकें हैं। स्कूल के सहायक अध्यापक अजय रिछारिया, विक्रम सिंह, रुदन देवी का विशेष सहयोग रहा। संकुल प्रभारी नांदी महेंद्र सिंह ने सभी संकुल के शिक्षकों से ऐसा ही प्रयास जारी रखने को कहा, ताकि जिले में नई मिसाल बन सके। इस मौके पर अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर यादव, प्रधानाध्यापक सुरेश सिंह, अनिरुद्ध कुमार, कुलदीप सिंह, पुष्पराज सिंह, सुरेश सिंह एवं चंद्रशेखर प्रसाद आदि मौजूद रहे। सभी लोगों सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया। हिन्दुस्थान समाचार /रतन/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in