जन्मेजय सिंह जैसा व्यक्तित्व आज के समय में मिलना मुश्किल  : आनंद स्वरूप शुक्ला
जन्मेजय सिंह जैसा व्यक्तित्व आज के समय में मिलना मुश्किल : आनंद स्वरूप शुक्ला

जन्मेजय सिंह जैसा व्यक्तित्व आज के समय में मिलना मुश्किल : आनंद स्वरूप शुक्ला

देवरिया, 31 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश के संसदीय कार्य व ग्राम विकास राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला सोमवार को स्व.विधायक जन्मेजय सिंह के पैतृक गांव देवगांव पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन्मेजय सिंह जैसा व्यक्तित्व आज के समय मे मिलना मुश्किल है। अपने संघर्षों और कार्यो की बदौलत जन्मेजय सिंह देवरिया की जनता के बीच लोकप्रिय रहे। देवरिया के विकास को लेकर अंतिम समय तक प्रयासरत रहे जन्मेजय सिंह के सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी अब भाजपा और उनके परिवार की है। हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in