छठ पर्व: हिण्डन नदी पर उमडा आस्था का सैलाब
छठ पर्व: हिण्डन नदी पर उमडा आस्था का सैलाब

छठ पर्व: हिण्डन नदी पर उमडा आस्था का सैलाब

गाजियाबाद, 20 नवम्बर (हि.स.)। हिण्डन नदी के तट पर छठ पर्व के मौके पर शुक्रवार की शाम को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूर्वांचल और बिहार के लोगों ने अस्ताचल सूर्य को अघ्र्य देकर प्रणाम किया। नगर पालिका खोड़ा मकनपुर में हिण्डन नदी के तट के बनाए छठ घाट पर हर्षोल्लास के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य नारायण को अघ्र्य दिया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना ने बताया कि छठ पर्व पर सारी व्यवस्थाएं बनाने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया। इस दौरान कोरोना आपदा की गाइडलाइन का पालन कराया गया। हिण्डन नदी पर बनाए गए सभी 52 तटों पर स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। भीड को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर का रूट डायवर्जन भी किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि यातायात का रूट डायवर्जन 24 घण्टे के लिए किया गया है। नया बस अडडे से मोहननगर की और सभी बडे व भारी वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को न्यू लिंक रोड व सिद्धार्थ विहार से एनएच-9 की ओर भेजा जाएगा। मोहन नगर से मेरठ तिराहे की और से कोई भी भारी वाहन नहीं जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in