चीन नामक दुष्ट के दमन को लेकर श्रमराज्य मंत्री ने सपरिवार किया वृंदावन में धार्मिक अनुष्ठान
चीन नामक दुष्ट के दमन को लेकर श्रमराज्य मंत्री ने सपरिवार किया वृंदावन में धार्मिक अनुष्ठान

चीन नामक दुष्ट के दमन को लेकर श्रमराज्य मंत्री ने सपरिवार किया वृंदावन में धार्मिक अनुष्ठान

- उल्टे पैर भारत देश से लौटे कोरोना वायरस चीन : सुनील बराला मथुरा, 24 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश के श्रम राज्य मंत्री पंडित सुनील बराला ने शनिवार सपरिवार वृंदावन स्थित तुलसी पीठ आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान किया। उन्होंने बताया कि यह अनुष्ठान देश एवं प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना के लिए किया गया है एवं विदेश से आई कोरोनावायरस नामक महामारी के उल्टे पैर भारत देश से चीन जाने की कामना की है। इस अनुष्ठान को रखने का मुख्य कारण चीन नामक दुष्ट का दमन करना था। शनिवार मंत्री पंडित सुनील भराला सपरिवार तुलसी पीठ धाम पहुंचे एवं तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी श्री श्री तुलसी महाराज के आश्रम पर अनुष्ठान किया तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंत्री श्रीबराला के मुख्य सहयोगी एवं राष्ट्रीय परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित नवीन गौड़ विष्णु शर्मा मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in