चित्रकूट मंडल की मंडियों में 3 दिन रहेगी तालाबंदी
चित्रकूट मंडल की मंडियों में 3 दिन रहेगी तालाबंदी

चित्रकूट मंडल की मंडियों में 3 दिन रहेगी तालाबंदी

बांदा, 07 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मंडलीय बैठक सोमवार को संपन्न हुई। इस बैठक में संपूर्ण कृषि उत्पादन मंडी समितियों के यार्डो के अंदर 2. 5 प्रतिशत मंडी शुल्क और बाहर के व्यापारियों पर शून्य मंडी शुल्क व सेस की आड़ में व्यापारियों को बांटकर लड़ाने के कुचक्र के विरोध में 9,10 और 11 जुलाई को सभी मंडी समितियों में तालाबंदी रहेगी। बंदी को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में कहा गया कि उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय आवाहन पर नौ दस ग्यारह जुलाई को 3 दिन लगातार प्रदेश की सभी मंडी समितियों को बंद रखने का आवाहन किया गया है। इसी कड़ी में चित्रकूट मंडल की सभी मंडी समितियां भी बंद रहेंगी। काम करने वाले व्यापारी, पल्लेदार सभी 3 दिन मंडी समितियों में हड़ताल पर रहेंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्ता ने बताया कि संगठन के मंडल महामंत्री बनवारी लाल गुप्ता ने कबरई, महोबा और हमीरपुर के मंडी समितियों के सभी व्यापारियों का से इस बंदी को सफल बनाने का आह्वान किया है और बंुदी को सफल बनाने का वीडा भी उठाया है। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं बांदा, कर्वी, अतरार्, तिंदवारी, मऊ, मानिकपुर के सभी गल्ला व्यापारियों से संपर्क करके उपरोक्त बंदी को सफल बनाने की अपील की है। इसी तरह संगठन के सभी प्राप्त पदाधिकारी भी बंदी को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। बैठक में यह भी कहा गया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए अध्यादेश को देश में एक समान लागू होना चाहिए, ताकि वर्ष 2022 तक देश के सभी किसानों की आय दोगुनी हो सके। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in