चार बार के बांदा विधायक एवं पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद का पीजीआई में निधन
चार बार के बांदा विधायक एवं पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद का पीजीआई में निधन

चार बार के बांदा विधायक एवं पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद का पीजीआई में निधन

लखनऊ, 08 सितम्बर (हि.स.)। बांदा जिले में सदर सीट से चार बार के विधायक और समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे जमुना प्रसाद की तबीयत खराब होने के बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया था। सोमवार की रात पीजीआई में जमुना प्रसाद की मृत्यु हो गई। जमुना प्रसाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में शामिल थे और मुलायम सिंह यादव एवं जनेश्वर मिश्रा के कदमों पर चलते हुए किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ते थे। बीते 6 सितम्बर को जब जमुना प्रसाद लोहिया अस्पताल में भर्ती किए गए थे तो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चिकित्सकों से उनका हालचाल जाना था और हर संभव मदद करने के लिए कहा था। पीजीआई में पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद की मृत्यु होने के बाद उनके शव को उनके परिजन बांदा ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in