गोरखनाथ मंदिर से निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की परम्परागत शोभा यात्रा
गोरखनाथ मंदिर से निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की परम्परागत शोभा यात्रा

गोरखनाथ मंदिर से निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की परम्परागत शोभा यात्रा

-नाथ परम्परा के अनुरूप संतों,श्रद्धालुओं के हाथ में रहे नाद, ध्वज व दंड गोरखपुर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। विजयदशमी पर गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली गोरक्षपीठाधीश्वर की परम्परागत विजय शोभा यात्रा रविवार की शाम धूमधाम से निकली। शोभा यात्रा में गाजे बाजे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर इस शोभा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का यह रूप बेहद आकर्षक था, जिसे देखने के लिए सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओ की भारी भीड़ रही। लोग पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत करते दिखे। विजय शोभा-यात्रा में नाथ परम्परा के अनुरूप संतों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के हाथ में नाद, ध्वज, दंड आदि रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोभा यात्रा में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर और एक राजा की भूमिका में रहते हैं। इस दौरान उन्होंने नाथ सम्प्रदाय की वेशभूषा को धारण की हुई थी। गोरक्षपीठाधीश्वर के साथ बड़ी संख्या में वेद पाठी बालक सैनिक के रूप में उनके साथ सुरक्षा में चल रहे थे। गोरखनाथ मंदिर से यह शोभा यात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंची। मुख्यमंत्री योगी ने मानसरोवर मंदिर भगवान शिव की पूजा की। इसके बाद यह शोभा यात्रा रामलीला मैदान पहुंची। जहां योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम का तिलक किया। इसके साथ ही गोरक्षपीठाधीश्वर विजयदशमी की रात गोरखनाथ मंदिर में न्यायिक दंडाधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। विजयदशमी की देर रात होने वाली पात्र पूजा में नाथ पंथ के संतों के लिए अदालत लगेगी। इस पूजा में नाथ सम्प्रदाय के योगी, पुजारी और शिष्य शामिल होंगे। अदालत में गोरक्षपीठाधीश्वर संतों की समस्याओं को निपटाएंगे। पारंपरिक पात्र पूजा नाथ पंथ में अनुशासन बनाए रखने के लिए की जाती है। सुनवाई के दौरान यदि कोई साधु-संत नाथ परंपरा के विरुद्ध किसी गतिविधि में शामिल होता है तो पात्र देवता उसके खिलाफ कार्रवाई का निर्णय करते हैं। शोभायात्रा में गोरखपुर के सांसद रवि किशन, सांसद जय प्रकाश निषाद, विधायक विपिन सिंह, विधायक महेंद्र पाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धमेन्द्र सिंह, बृजेश मणि, राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in