गायत्री साधकों ने गायत्री मंत्र के साथ मां दुर्गा का पुण्य स्मरण किया
गायत्री साधकों ने गायत्री मंत्र के साथ मां दुर्गा का पुण्य स्मरण किया

गायत्री साधकों ने गायत्री मंत्र के साथ मां दुर्गा का पुण्य स्मरण किया

नजीबाबाद (बिजनौर), 19 अक्टूबर (हि.स.)। गायत्री शक्तिपीठ पर नवरात्र साधना के दौरान मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को नमन किया गया। गायत्री साधकों ने गायत्री मंत्र के साथ मां दुर्गा का पुण्य स्मरण किया। सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ जय नगर परिसर में नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी के गुणगान किया गया। व्यवस्थापक डॉ0 दीपक कुमार ने कहा मां दुर्गा संगठन शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं,शक्ति स्वरूपा हैं। उन्होंने महिलाओं से निर्बलता के अभिशाप को हावी न होने देने,तन,मन और धन से अध्यात्म और भौतिक क्षेत्रों में शक्ति का प्रदर्शन करने की सलाह दी। नवरात्र साधना में गायत्री साधकों ने 24-24 हजार गायत्री मंत्र के साथ अनुष्ठान किया। नव रात्रि साधना अनुष्ठान में गायत्री परिवार की ओर से दिनेश चौबे, मधुबाला गुप्ता, सुमन वर्मा, अवधेश गुप्ता,कामेश शर्मा, सरोज यादव,नीलम बरनवाल, रिंकी सिंह, पुष्पा शर्मा आदि ने भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार/रिहान अन्सारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in