गायत्री परिवार की ओर दीप यज्ञ के साथ दीपोत्सव का किया आयोजन
गायत्री परिवार की ओर दीप यज्ञ के साथ दीपोत्सव का किया आयोजन

गायत्री परिवार की ओर दीप यज्ञ के साथ दीपोत्सव का किया आयोजन

नजीबाबाद (बिजनौर), 13 नवम्बर (हि.स.)। गायत्री परिवार की ओर दीप यज्ञ के साथ दीपोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने गायत्री मंत्र और दीपावली गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ.दीपक कुमार ने दीपावली पर्व पर सदज्ञान का दीपक जलाने की सलाह दी। घर-घर में सुख-शांति की ज्योति जले.. काव्य रचना के साथ दीपक ने कहा कि दीपावली पर्व अंधकार से प्रकाश में जाने, अज्ञानता को दूर करने, बुराईयों से बचने, स्वच्छ मन और स्वच्छ वातावरण में रहने के साथ हमें अनेक धार्मिक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दीपक रोशनी, विश्वास और प्रकाश की ओर ले जाता है। दीपक हर धार्मिक स्थलों पर श्रद्घा और आस्था के साथ जलाया जाता है। भगवान श्रीराम का राजतिलक कर रामराज की भरत आदि ने आरती भी दीपकों के माध्यम से उतारी थी। गायत्री साधकों ने दीप यज्ञ के साथ समाज से पटाखा प्रदूषण से बचने, उत्साह, खुशी और सादगी के साथ दीपावली मनाने की सलाह दी। गायत्री परिवार की मधुबाला गुप्ता, कामेश शर्मा, सुमन वर्मा, सरोज यादव, इंदु रानी, रीना रानी ने गायत्री शक्तिपीठ में दीप यज्ञ में भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार/रिहान अन्सारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in