गरीबों, महिलाओं व कमजोर वर्ग के प्रति भाजपा सरकार का रवैया असंवेदनशील: अखिलेश यादव
गरीबों, महिलाओं व कमजोर वर्ग के प्रति भाजपा सरकार का रवैया असंवेदनशील: अखिलेश यादव

गरीबों, महिलाओं व कमजोर वर्ग के प्रति भाजपा सरकार का रवैया असंवेदनशील: अखिलेश यादव

-गोंडा में एसिड अटैक से अस्पताल में भर्ती पीड़ित बहनों के यहां सपा अध्यक्ष ने भेजवाई एक लाख की सहायता राशि लखनऊ, 14 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों के प्रति दमनकारी नीतियों पर उतर आई है। गरीबों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति उसका रवैया असंवेदनशील है। सत्ता के अहंकार में वह जनता का उत्पीड़न करने लगी है। इससे वह अलोकप्रियता के साथ लोगों के आक्रोश का भी शिकार हो रही है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कही। अखिलेश यादव ने गोंडा में गोण्डा में दलित बहनों पर हुए एसिड अटैक के बाद एक प्रतिनिधि मंडल भेजा था, जिससे बुधवार को पीड़ित परिवार को एक लाख की सहायता राशि भी भेजवाई। अखिलेश यादव ने कहा कि कि किसानों के हाथ में कटोरा देकर भाजपा सरकार ने अयोध्या में पुण्यकार्य के नाम पर जमीन हड़प ली। अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए गरीब किसानों को भूमि का पर्याप्त मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। अधिग्रहीत जमीन के बदले सर्किल रेट बढ़ाकर 6 गुना मुआवजा सरकार को देना चाहिए पर वह अपनी हठधर्मी पर टिकी है। महिलाओं को अंततः कटोरा चम्मच लेकर प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ा। सरकार गरीब की आह का मजाक न बनाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटियों पर सत्ताधीशों या उनके संरक्षितों का जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा है। मवाना भाजपा नगर अध्यक्ष की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसके द्वारा महिला का अश्लील वीडियों बनाकर दुष्कर्म का प्रयास अत्यंत शर्मनाक है। झांसी में शहर के बीच 10-15 दरिंदों ने छात्रा से गैंगरेप की हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दिया। गोण्डा में दलित बहनों पर एसिड हमले की अमानवीय घटना घटी। गोरखपुर में एक किशोरी की हत्या हुई और प्रतापगढ़ में छेड़खानी से तंग किशोरी ने कुंए में कूद कर अपनी जान दे दी। आगरा में लड़की के साथ रेप का मुकदमा देर से दर्ज किया गया। हापुड़ में छेड़छाड़ के विरोध में युवती की हत्या हुई। अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्वमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह ने पार्टी के नेताओं के साथ गोण्डा जिला चिकित्सालय में भर्ती तेजाब पीड़िता दलित बच्चियों का हालचाल जाना और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की तरफ से उनके पिता घुरई प्रसाद को चिकित्सा हेतु एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in