कौशाम्बी में रोपित हुए 18 लाख 42 हज़ार 706 पौधे
कौशाम्बी में रोपित हुए 18 लाख 42 हज़ार 706 पौधे

कौशाम्बी में रोपित हुए 18 लाख 42 हज़ार 706 पौधे

- प्रभारी मंत्री व् नोडल अफसर ने अलग अलग स्थानों पर किया पौध रोपण कौशाम्बी, 05 जुलाई (हि.स.)। जनपद में रविवार को वन महाकुम्भ के तहत सरकारी व गैर सरकारी कार्यक्रमों में 18 लाख से अधिक पौधे के रोपण का दावा किया गया। आकड़ों के अनुसार वन विभाग ने 6 लाख 63 हज़ार 300 व् अन्य विभागों ने मिलाकर 11 लाख 28 हज़ार 300 पौधों का रोपण कार्य किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने किया। उन्होंने मंझनपुर स्थित बस डिपो में पौध रोपण किया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के आवाह्न पर रविवार को वन महोत्सव महाकुम्भ का आयोजन किया गया। जिसके तहत जनपद में वृहद पौध रोपण कराया गया। मंझनपुर में प्रभारी मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने रोडवेज बस डिपो परिसर में पौध रोपण कर शुभारम्भ किया। बृहद बृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान में शासन द्वारा जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी श्रीमती नीना शर्मा, सचिव, अवस्थापना एंव औद्योगिक विकास, उ0 प्र0 शासन, ने भी लेहदरी के पास गंगा नदी के किनारे पहुॅचकर पौध रोपण किया। उन्होंने वहां पर महिलाओं को सहजन के पौध का वितरण भी किया तथा सहजन के पौधे के गुणों के बारे में भी विस्तार से लोगों को बताया। प्रभागीय वनाधिकारी पीके सिन्हा ने बताया, बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जनपद के लिए कुल 17 लाख, 91 हजार, 600 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें अकेले वन विभाग के द्वारा 6 लाख 63 हजार 300 तथा अन्य विभागों के द्वारा 11 लाख 28 हजार 300 पौधों का रोपण किया जाना था। जिसमें निर्धारित लक्ष्य की सीमा को पार करते हुए रविवार को बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जनपद में कुल 18 लाख, 42 हजार, 706 पौधों का रोपण किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अजय कुमार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in