कैट ने अमेजन-फ्लिपकार्ट का पुतला फूंका
कैट ने अमेजन-फ्लिपकार्ट का पुतला फूंका

कैट ने अमेजन-फ्लिपकार्ट का पुतला फूंका

बांदा,26 अक्टूबर (हि.स.)।कंफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज बुंदेलखंड संयोजक मयंक गुप्ता सर्राफ एवं आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनुराग चंदेरिया के नेतृत्व में बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनियों अमेजन-फ्लिपकार्ट की अनैतिक व्यापार नीतियों के विरोध में उनका पुतला फूंका और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने आरोप लगाया कि यह कंपनियाँ लागत से कम मूल्य पर माल बेच कर देश के खुदरा व्यापारियों के व्यापार को चैपट कर रही हैं। झंडा चैराहा छोटी बाजार में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। जिनमे मुख्य रूप से पुष्कर द्विवेदी, विपुलरतन श्रीवास्तव, राहुल सिंह, अनुराग ओमर, कुलदीप पाल, अंबर दीक्षित, राजेश मिश्रा, रोहित साहू, दिनेश ओमर, रोहित अग्रवाल, विक्की सविता, प्रज्जवाल चैरसिया आदि सभी प्रमुख व्यापारी नेता शमिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in