केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं पात्र व्यक्ति: प्रह्लाद मोदी
केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं पात्र व्यक्ति: प्रह्लाद मोदी

केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं पात्र व्यक्ति: प्रह्लाद मोदी

हापुड़, 01 सितम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना (प्रचार प्रसार अभियान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रह्लाद मोदी ने लोगों से जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने जनपदवासियों से सरकार की चलाई जा रही योजनाओं से गरीब और जरुरतमंद लोगों को अवगत कराने की अपील भी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार और प्रसार करने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना (प्रचार प्रसार अभियान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी हापुड़ पहुंचे। उनका लोगों ने फूलमाला पहना कर स्वागत करने का प्रयास किया तो उन्होंने ऐसा करने से विनम्रता पूर्वक रोक दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का स्वर्गवास हो जाने के कारण पूरे देश में राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में स्वागत करने की औपचारिकता का निर्वहन करना उचित नहीं है। इस अवसर उन्होंने नगर में अपने अभियान के कार्यालय का उद्घाटन कर लोकेश सिरोही को अपने अभियान के आईटी विभाग में राष्ट्रीय सह संयोजक मनोनीत किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि वह पूरे देश का भ्रमण कर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जरुरतमंद लोगों को जानकारी देना है, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़ने और जरुरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा नेता विनीत दीवान, हरिराज सिंह, सतीश प्रधान, लोकेश सिरोही और प्रवीण सिहंल आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विनम्र व्रत त्यागी/ रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in