कृषि बिल पर विपक्ष झूठ बोलकर माहौल बिगाड़ने में जुटा - स्वतंत्र देव सिंह
कृषि बिल पर विपक्ष झूठ बोलकर माहौल बिगाड़ने में जुटा - स्वतंत्र देव सिंह

कृषि बिल पर विपक्ष झूठ बोलकर माहौल बिगाड़ने में जुटा - स्वतंत्र देव सिंह

बांदा, 16 दिसम्बर (हि.स.)। केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित किए गए कृषि विधायकों को किसान हित में क्रांतिकारी फैसला करार देते हुए उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरकार लगातार 6 वर्ष से किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है परंतु विपक्ष माहौल बिगाड़ने में जुटा है। जनपद मुख्यालय के राइफल क्लब मैदान में आयोजित मंडलीय किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सहयोगी पार्टियां किसानों को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कृषि विधेयकों को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलायी जा रही भ्रांतियों के बारे में स्थिति स्पष्ट की। साथ ही कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों पर पलटवार भी किया। कहा कि पहली बार किसान को बिचैलियों के चंगुल से मुक्ति तथा अपनी फसल के भंडारण व कहीं भी बिक्री करने की आजादी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी सरकार द्वारा अब तक किसान हित में किए कार्यों को भी गिनाया। बताया कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करना, किसान सम्मान निधि, किसान मान धन योजना, कृषक उत्पादन संगठन, फसल बीमा योजना, सौर ऊर्जा तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक लाख करोड़ रुपये का फंड स्थापित करना जैसे कदम आजादी के बाद पहली बार उठाए गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी पार्टियां भाजपा की मोदी सरकार द्वारा लिए जा रहे एक के बाद एक ऐतिहासिक निर्णयों को पचा नहीं पा रही, जिसके चलते अब अफवाह फैला कर किसानों को राष्ट्रीय कृषि कानून के विरुद्ध बरगलाया जा रहा है। किसानों के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार द्वारा बनाये गए राष्ट्रीय कृषि कानून से किसानों को नई आजादी मिलेगी।जिसके तहत किसान अपनी फसल कहीं भी, किसी भी समय, किसी भी जगह बेंच सकेंगे। सिंह ने कहा कि विपक्ष सफ़ेद झूठ बोल रहा है कि उक्त कृषि कानून से मंडियां कर दी जाएंगी, जबकि मंडियां समाप्त नहीं होंगी।मंडियों में पूर्ववत व्यापार होता रहेगा।अगर मंडियों को ख़त्म करना होता तो हमारी सरकार ई नेम पोर्टल पर डिजिटलाइज क्यों करती।आज पोर्टल पर 1000 मंडियां पंजीकृत हैं।किसानों को सावधान करते हुए कहा कि नया कृषि सुधार कानून किसानों की प्रगति का आधार है।एम एस पी चलती रहेगी, इस पर कोई खतरा नहीं है।एम एस पी को डेढ़ गुना किया जा चुका है। एमएसपी पर की जा रही शंकाओं को दूर करने के लिए मोदी सरकार लिखित आश्वासन देने को तैयार है। नये कृषि सुधार कानून में किसानों को पूर्ण संरक्षण देते हुए उद्योगपतियों से किसानों की जमीन को बचाने का प्राविधान है। किसान पंचायत की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि विपक्ष किसी ना किसी बहाने आम जनमानस को गुमराह कर फूट डालो और राज करो की नीति अपना रहा है जिसे जानता जान चुकी है। किसान सम्मेलन को बांदा चित्रकूट सांसद आर. के. पटेल, महोबा हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति, चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत, हमीरपुर विधायक युवराज सिंह, नरैनी विधायक राजकरण कबीर, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, महोबा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, हमीरपुर जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, चित्रकूट जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे आदि वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल द्वारा किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in