कृषि कानूनों के खिलाफ आन्दोलनरत किसानों के समर्थन में सपा की पदयात्रा, फोर्स सतर्क
कृषि कानूनों के खिलाफ आन्दोलनरत किसानों के समर्थन में सपा की पदयात्रा, फोर्स सतर्क

कृषि कानूनों के खिलाफ आन्दोलनरत किसानों के समर्थन में सपा की पदयात्रा, फोर्स सतर्क

-शास्त्रीघाट पर कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, रामनगर से पूर्व नगर अध्यक्ष गिरफ्तार वाराणसी,14 दिसम्बर (हि.स.)। कृषि कानूनों के विरोध में आन्दोलनरत किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के हर विधानसभा क्षेत्र से जिला मुख्यालय तक किसान यात्रा को लेकर जिला प्रशासन बेहद सतर्क है। किसान यात्रा को रोकने के लिए फोर्स के साथ पुलिस अफसर सड़क पर उतर आये। जिला मुख्यालय पर स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक फोर्स के साथ चक्रमण करते रहे। पुलिस अफसर सपा नेताओं के गतिविधियों पर पूरे दिन नजर जमाये रहे। रामनगर में यात्रा निकालने की तैयारी में जुटे पूर्व नगर अध्यक्ष सुजीत सिंह को पुलिस ने उनके आवास से ही गिरफ्तार कर लिया। उधर, किसान आन्दोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पर शान्तिपूर्ण तरीके से धरना दिया। धरना में शामिल पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलशाद अहमद दिल्लू ने किसानों के आन्दोलन का समर्थन कर कहा कि कार्यकर्ता किसानों के साथ है। उनके समर्थन में 07 दिसम्बर से ही लगातार पार्टी के नेता,कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दे रहे है। स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धरना प्रदर्शन और गिरफ्तारी से इसकी शुरुआत की है। पार्टी के नेता अनिल सोनी ने कहा कि सर्द रात में ठंड में सड़कों पर ठिठुरते किसान आंदोलनकारियों की जायज मांगों को लेकर भाजपा सरकार हृदयहीन रवैया अपना रही है। सरकार किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है। सरकार को किसानों की बातें माननी चाहिए। उनकी आशंकाओं का निराकरण करने की जरूरत है। सरकार व्यर्थ हठधर्मी करा रही है। नेताओं ने कहा कि किसानों के सैलाब के आगे कोई टिक नहीं पाएगा। इसके विरोध में पार्टी पूरे प्रदेश भर में अहिंसात्मक किसान धरना कार्यक्रम में भागीदारी निभाएगी। धरना में सैफ अंसारी, मिथिलेश साहनी बच्चा, सपा अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष जमाल अंसारी, अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष जावेद अंसारी ,पार्षद सफीकुज़्ज़मा, अकरम खान, राजवीर सिंह, सुनील अहमद, जुनैद अंसारी मोहम्मद आलम, मलिक खान, जगजीत सिंह, तौफीक आलम, बंटी जायसवाल आदि धरने में शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in