कृतित्व ही व्यक्तित्व की सही पहचान - संघ प्रांत प्रचारक
कृतित्व ही व्यक्तित्व की सही पहचान - संघ प्रांत प्रचारक

कृतित्व ही व्यक्तित्व की सही पहचान - संघ प्रांत प्रचारक

- अभाविप प्रांत संगठन मंत्री की उपस्थिति में कार्यालय पर हुआ परिचय कार्यक्रम झांसी, 05 सितम्बर (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता किसी सरकार या राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व या प्राचरक नहीं होता। न ही वह जनप्रतिनिधियों या अन्य नेताओं की रैलियों में नारे लगाने के लिए होता है। अभाविप कार्यकर्ता समाजोपयोगी और सामाजिक उत्कर्ष के कार्य के प्रति प्रतिबद्ध है। समाजहित और संस्कृतिक राष्ट्रवाद के लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित होकर कार्य करना ही उसकी कर्मभूमि है। उक्त विचार कानपुर प्रान्त के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक श्री रामजी ने अभाविप कार्यालय पर अभाविप महानगर कार्यकारणी से परिचय कार्यक्रम में कार्यकर्तायों को सम्भोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि अभाविप के कार्यकर्ता को अनुशासन में रह कर कार्य करना चाहिए। अभाविप का ध्येय विचार ही ज्ञान, शील और एकता है। ज्ञानार्जन छात्र के लिए परम आवश्यक है। युवाओं के प्रेरणा श्रोत स्वामी विवेकानंद के जीवन से हमें यह सीख मिलती है की पुस्तकीय ज्ञान को जब सामाजिक प्रयोगशाला में परखा जाता है तभी वह अनुकरणीय बनता है। निजहित से समाजहित और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की यात्रा ही अभाविप के कार्यकर्ता का मूल मंत्र है। वाणी में सपष्टता और मधुरता, आचरण में पवित्रता समय की प्रमाणिकता ये अभाविप कार्यकता की पहचान होनी चाहिए। इसके साथ ही कार्यकर्ता में संपर्क करने की कला, स्नेह पूर्ण आचरण, संवाद की कुशलता, समन्वय करने के क्षमता और समाज हित में समर्पण, ये पांच गुण होने चाहिए। अभाविप की कार्यशाला, छात्र की नेतृत्व क्षमता को परिष्कृत कर कर्मयोगी जीवन की तरफ अग्रसित करती है। इसके पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं विभाग संगठन मंत्री अजय यादव ने संघ प्रांत प्रचारक का स्वागत किया। अभाविप प्रान्त संगठन मंत्री ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया। श्री रामजी ने इस अवसर पर अभाविप की महानगर कार्यकारणी के सदस्यों से उनका परिचय एवं कार्यकर्ता के रूप में उनके अनुभव की जानकारी ली। सभी कार्यकर्तायों को नागालैंड से हस्त निर्मित मंगाये गये अंग वस्त्र भेंट किये। इस अवसर पर बुंदेलखंड विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो देवेश निगम, पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ता रानू देवोलिया, अमित चिर्वरिया, रामकृष्ण निरंजन, वरिष्ठ कार्यकर्ता अंजू गुप्ता, प्रसन्न जैन, महेंद्र सिंह, अजय शंकर तिवारी, वेद श्रीवास्तव, सुमित प्रताप सिंह, मनेन्द्र गौर, पंकज शर्मा, महानगर अध्यक्ष डा. श्रीहरी त्रिपाठी, महानगर उपाध्यक्ष डा. कौशल त्रिपाठी, महानगर मंत्री जया श्रीवास्तव, अर्चित सोनी, समरेन्द्र प्रताप सिंह, अमृत राज पटेल, शादाब खान के साथ प्रांत कार्यकारणी और महानगर कार्यकारणी के अनेक सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in