कुशीनगर में सपाइयों ने दिया धरना, योगी सरकार बर्खास्तगी की मांग
कुशीनगर में सपाइयों ने दिया धरना, योगी सरकार बर्खास्तगी की मांग

कुशीनगर में सपाइयों ने दिया धरना, योगी सरकार बर्खास्तगी की मांग

- पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर के नेतृत्व में हुआ आंदोलन कुशीनगर, 21 सितम्बर (हि.स.)। सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा है कि उत्तरप्रदेश की योगी सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। इस सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। यदि सरकार इस्तीफा नहीं देती है तो राज्यपाल को सरकार बर्खास्त कर देना चाहिए। सपा ने इस आशय का ज्ञापन भी राज्यपाल को भेजा है। पूर्व मंत्री के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कसया तहसील पर धरना प्रदर्शन आयोजित कर प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताते हुए कोसा और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा को सौंपा। कसया में आंदोलन का नेतृत्व करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है। एक व्यक्ति की सरकार चल रही है। जिसके चलते अव्यवस्था, अपराध, मनमानी का बोलबाला है और कानून के राज की परिकल्पना बेमानी है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से कोरोना संकट बढ़ा है। किसान, नौजवान, बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गों की घोर उपेक्षा हुई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। हत्या, बलात्कार, लूट जैसे जघन्य अपराध की बाढ़ आ गई है। आवाज उठाने पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। भ्रष्टाचार और घोटालों पर नियंत्रण नहीं है। महिलाएं, बच्चियां असुरक्षित हैं। ऐसी हालत में इस सरकार को कार्य करने का कोई हक नहीं है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से छात्र प्रभावित हुए हैं। लाकडाउन अवधि की फीस माफ होनी चाहिए। उन्होंने अतिवृष्टि से बर्बाद से हुई फसल का मुआवजा, कोरोना मरीजों का उचित इलाज, गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान, बिजली दर कम करने, फर्जी इंकाउंटर रोकने, संविदा भर्ती प्रक्रिया रोकने, बेरोजगार युवकों को रोजगार देने आदि की मांग की। चेतावनी दी कि समाजवादी पार्टी सरकार को मनमानी नहीं करने देगी। धरना में ब्लाक प्रमुख प्रियेश त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख अभिषेक उर्फ राजन त्रिपाठी, विधानसभ अध्यक्ष राजेंद्र यादव, राजेश कुमार पांडेय, उग्रसेन यादव, कृष्णलाल त्रिपाठी, मनोज तिवारी आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in