कुशीनगर में क्रिसमस की तैयरियां तेज, कोविड से मुक्ति की होगी प्रार्थना
कुशीनगर में क्रिसमस की तैयरियां तेज, कोविड से मुक्ति की होगी प्रार्थना

कुशीनगर में क्रिसमस की तैयरियां तेज, कोविड से मुक्ति की होगी प्रार्थना

कुशीनगर, 24 दिसम्बर (हि. स.)। कुशीनगर में क्रिसमस पर्व मनाएं जाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ईसाई मिशनरी स्कूल व गिरजाघर के प्रबंधक व स्टाफ परिसर को सजाने संवारने में जुटे हुए हैं। कोविड-19 से मुक्ति के लिए विशेष प्रार्थना होगी। बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। कसया, पड़रौना, कप्तानगंज स्थित मिशनरी स्कूलों व धर्मोदय विद्या बिहार स्थित गिरजाघर को विशेष तरीके से सजाया गया है। भवन पर रंगबिरंगी झालर व लाइट सहित रंग रोगन भी किया गया है। प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल तक फूल-मालाओं से सजाया जा रहा है। क्रिसमस ट्री को बेहद अलग अंदाज में सजाया गया है। प्रभु ईसा मसीह के जन्म से जुड़े विभिन्न दृश्यों को झांकियों में प्रदर्शित किया गया है। झाकियां सभी के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। यहां पूर्व संध्या से ही प्रार्थना सभा (प्रेयर) शुरू हो जाएगा। बच्चों को हर साल की तरह इस बार भी सांताक्लाज से मिलने वाले तोहफों का इंतजार है। नवजीवन मिशन स्कूल व सेंट थ्रेसस स्कूल में भी प्रार्थना सभा होगी। इन दोनों संस्थाओं में हर साल 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। गिरजाघर के प्रबंधक/प्रिन्सिपल फादर सिजो ने बताया कि प्रभु ईसा मसीह के जन्म को क्रिसमस पर्व के रुप में मनाया जाता है। 24 दिसम्बर की रात्रि से ही गिरजाघर में बैठकर पूजा अर्चन शुरू हो जाएगा। जन्म से जुड़ी विशेष कैरल गीत गाया जाएगा। ईसा मसीह के दिये संदेश को पूरा करने का संकल्प लिया जाएगा।जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व में अमन स्थापित रहे कोविड -19 से मुक्ति मिले इसके लिए विशेष रुप से प्रार्थना की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in