कुशीनगर : पानी गर्म करने को कहा और ले उड़े चार लाख के जेवर
कुशीनगर : पानी गर्म करने को कहा और ले उड़े चार लाख के जेवर

कुशीनगर : पानी गर्म करने को कहा और ले उड़े चार लाख के जेवर

कुशीनगर, 29 सितम्बर (हि.स.)। कसया थाना क्षेत्र के डुमरी चुरामन छपरा गांव में मंगलवार दोपहर को जालसाजों ने महिलाओं को झांसा देकर चार लाख रुपये की कीमत के गहनों को साफ कर दिया। जब तक महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया तब तक वे रफू-चक्कर हो चुके थे। अब मामला पुलिस में पहुंचा है। जालसाजों ने महिलाओं से घर के पुराने गहनों को साफ करने के बहाने सभी गहनों को बड़ी ही चालाकी से बाहर मंगवा लिया था। बताया जा रहा है कि स्नातक की छात्रा इस जालसाजों के झांसे में आ गयी और घर का सारा जेवर साफ करने के लिए बाहर बैठे जालसाजों को सौंप दिया। इधर, बिना नम्बर की अपाची बाइक से घर आये जालसाज मौका मिलते ही नौ दो ग्यारह हो गए। अब पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। यह है घटना डुमरी चुरामन छपरा निवासी विकास श्रीवास्तव के घर दोपहर में अपाची बाइक से दो युवक आये और बताया कि वह जेवरों की सफाई के एक्सपर्ट हैं। साफ करने को घर के पुराने जेवर मांगे। तब दरवाजे पर परिवार की नेहा श्रीवास्तव मौजूद थी। घर में दादी व मां थीं। नेहा स्नातक की छात्रा है फिर भी वह जालसाजों के झांसे में आ गयी। वह अंदर गई और मां व दादी से पूछ कर घर के सारे पुराने जेवर निकालकर साफ करने के लिए दे दिया। जालसाज ब्रश से जेवरों को साफ करने लगे और महिलाओं से पानी गर्म कर लाने को कहा। जिस पर परिवार की महिलाएं पानी गर्म करने घर के अंदर गयीं और इसके कुछ ही क्षणों बाद जालसाज मौका देखकर जेवर समेट कर फरार हो गये। उसके बाद महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे लेकिन तब तक जालसाजों का दूर दूर तक पता नहीं था। पुलिस को सूचना दी गयी। इन जेवरों पर दिखाई हाथ की सफाई पुलिस को नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि सोने का चेन दो पीस, मंगलसूत्र दो पीस, मांगटीका दो पीस, कान की बाली तीन जोड़ी, अंगूठी एक पीस लेकर जालसाज फरार हो गये। एसओ कसया रामअशीष यादव ने बताया कि सूचना मिली है। छानबीन की जा रही हैं। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in