कुएं में गिरकर अधेड़ चरवाहे की मौत
कुएं में गिरकर अधेड़ चरवाहे की मौत

कुएं में गिरकर अधेड़ चरवाहे की मौत

जालौन, 12 सितम्बर(हि.स.)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विजवाहा में कुएं में गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुठौंद के ग्राम विजवाहा निवासी रामबाबू 54 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बलराम सिंह जो एक चरवाहा था। वह बकरी चराने के लिए खेत पर गया हुआ था। वापस लौटते समय रास्ते में स्थित कुएं पर बकरियां चढ़ गई। जिसे भगाने के लिए वह भी कुएं पर जा पहुंचा और बकरी भगाने लगा। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। रास्ता सूनसान होने की वजह से कोई मदद के लिए नहीं पहुंच सका। जिससे कुएं में डूब कर उसकी मौत हो गई। पास के खेतों में मौजूद लोगों ने कुएं में शव को उतराता हुआ देखा और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कुएं में पड़े शव को बाहर निकलवाया। वहीं ग्रामीणों में चर्चाओं का विषय है कि मृतक के दो पुत्र हैं। फिर भी वह आर्थिक तंगी की मार झेल रहा था। खैर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल शर्मा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in