किसानों को बड़े पूंजीपतियों का बंधुआ मजदूर बनाने की तैयारी में सरकार : चन्द्रपाल

किसानों को बड़े पूंजीपतियों का बंधुआ मजदूर बनाने की तैयारी में सरकार : चन्द्रपाल
किसानों को बड़े पूंजीपतियों का बंधुआ मजदूर बनाने की तैयारी में सरकार : चन्द्रपाल

-समाजवादी पार्टी ने लगाई किसान चौपाल, कृषि कानून को बताया किसान विरोधी झांसी, 25 दिसम्बर(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में किसान चौपाल का आयोजन, किसान घेरा कार्यक्रम के तहत ग्राम मुरारी व राजापुर में पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय किसानों के बीच जाकर केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए काले कृषि कानून को किसान विरोधी बताया साथ ही सपा सरकार में किसानों के हितों में किए गए कार्यों व पार्टी की नीतियों से भी अवगत कराया। शुक्रवार को डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि के काले कानून को लेकर पूरे देश में किसान सड़कों पर आकर आंदोलन कर रहा है। इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहा है। इसके बावजूद भी केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के ऊपर यह कानून जबरन थोपना चाहती है। यह सरकार की तानाशाही है और इस तानाशाही सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी शांत नहीं बैठेगी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं और कानून के लागू होने के बाद किसान बर्बाद होने के साथ बड़े पूंजीपतियों का बंधुआ मजदूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने कार्यकर्ताओं को किसान बताकर सरकार के कृषि कानून का समर्थन करा कर देश के किसानों को गुमराह कर रही है कहा कि मोदी सरकार का यह ढोंग ज्यादा दिन चलने वाला नही है। ग्राम मुरारी में कार्यक्रम के आयोजक पंडित सुमित चैबे, राजपूत वीरसिंह नरवरिया, सुमित यादव व ग्राम राजापुर में जगभान प्रधान, प्रेमनारायण व संग्राम बमेर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता चंद्र प्रकाश मिश्रा, हरदयाल फौजी, भवानी सिंह मिनी, भगवत सिंह राजपूत, संजीव यादव, अरविंद यादव खेलार, स्वामी शरण यादव, शशिकांत राजपूत, अनिरुद्ध नायक, सुमित महाराज, संग्राम सिंह यादव, रविंद्र यादव, कल्याण राजपूत आदि बड़ी संख्या में सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व सभासद अमित कुशवाहा के नेतृत्व में किसान चौपाल का आयोजन भट्टा गांव सिंगर्रा क्षेत्र में किया गया। उक्त आयोजन में अलाव जलाकर बैठे किसानों से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार के कृषि कानून का जमकर विरोध किया व समाजवादी पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया। इस दौरान पूर्व प्रधान कृपाराम कुशवाहा, प्रेम सिंह कुशवाहा, हरदयाल सिंह कुशवाहा, मंगल सिंह कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, मनोज श्रीवास, रोहित रायकवार, कुणाल अहिरवार, अशोक कुशवाहा, राजू कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे। किसान चौपाल का संचालन मोहम्मद फारुख शेख ने किया अंत में सभी का आभार पूर्व पार्षद प्रेम बाल्मीकि ने व्यक्त किया। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in