किसानों की उपेक्षा करने वाले दो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, डीएम लिखेंगे शासन को पत्र
किसानों की उपेक्षा करने वाले दो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, डीएम लिखेंगे शासन को पत्र

किसानों की उपेक्षा करने वाले दो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, डीएम लिखेंगे शासन को पत्र

- किसानों संग बैठक में दोनों अधिकारियों की मिली शिकायत पर नाराज डीएम ने रोका वेतन बलिया, 26 दिसम्बर (हि. स.)। जिला खाद्य विपणन अधिकारी और एआर कोऑपरेटिव द्वार किसानों की उपेक्षा के आरोप को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कही। दरअसल, जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही जनपद के प्रगतिशील किसानों के साथ शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर रहे थे। बैठक में किसानों ने महत्वपूर्ण बैठकों में इन अधिकारियों के नहीं आने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए शासन स्तर से कार्रवाई के लिए पत्र लिखने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि कार्य में सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। जब सरकार बीज, खाद व अन्य जरूरी सुविधा समय से दे रही है तो उसे किसानों तक पहुंचाएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। किसानों को कोई दिक्कत हुई तो सम्बन्धित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में किसान संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि गोदाम में खाद होने के बावजूद एआर कोऑपरेटिव की लापरवाही से किसानों को समय से नहीं मिल पा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने एआर कोऑपरेटिव को फोन लगाया और कड़ी फटकार लगाई। किसानों ने कहा कि जिला विपणन अधिकारी भी कभी किसानों की किसी बैठक में नहीं आते हैं। खरीद में दिक्कत होने पर लाख प्रयास के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पाता है। बैठक में डीडीएजी इन्द्राज, कृषि अधिकारी विकेश पटेल, नाबार्ड के अधिकारी व किसान गण मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in