किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित है केन्द्र और प्रदेश सरकार : लाखन सिंह
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित है केन्द्र और प्रदेश सरकार : लाखन सिंह

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित है केन्द्र और प्रदेश सरकार : लाखन सिंह

कानपुर देहात, 17 नवम्बर (हि.स.)। जनपद में मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा व नेता पूर्व संगठन मंत्री रामकृपाल सिंह भदौरिया के गांव भैसाया में उनके द्वारा आयोजित पत्रकारों व कोरोना वारियर्स का सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने किया। राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि वर्तमान प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही हैं। दोनों सरकारें किसानों की आय दोगुनी करने को संकल्पित है। कम लागत में अधिक उत्पादन हो इसे सरकार ने साकार किया। केंद्र में किसान बिल पास किया और उसको स्वीकृत किया गया। प्रत्येक किसान को छूट दी गई कि वह उत्पादन के लिए माल को भारत को किसी भी कोने में बेच सकता है। किसान को जहां पर भी रेट अधिक मिले वहां पर वह अपने अनाज को बेच सकता है। प्रदेश व केंद्र सरकार ने विद्युत आपूर्ति को बढ़ाया है। अब समान रूप से सभी जगह विद्युत आपूर्ति होती है। किसी भी प्रकार का किसी राज्य या जनपद से भेदभाव नहीं किया जा रहा। वही, इस मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दूसरे प्रदेशों से ढाई लाख श्रमिकों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। पूर्व संगठन मंत्री भाजपा रामकृपाल सिंह भदोरिया के द्वारा कराए गए इस कार्यक्रम के बाबत उन्होंने कहा कि रामकृपाल भदोरिया ने परंपरा को बनाए रखा और भारतीय संस्कृति की अदभुद तस्वीर पेश की। वहीं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि यातायात माह चल रहा है इसलिए 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बाइक या दूसरा वाहन चलाने न दें। यातायात नियमों का पालन करें। बेटियों की रक्षा व सुरक्षा करें। उनको बेटे के बराबर प्यार दे। कोविड-19 महामारी अभी खत्म नहीं हुई है लिहाजा एहितयात बरतें। इस मौके पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक निर्मला संखवार, कार्यक्रम संयोजक पूर्व संगठन मंत्री रामकृपाल सिंह भदौरिया, डॉक्टर सी एल गौतम, रामविलास त्रिपाठी, सीओ राम शरण सिंह, उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा, कोतवाल शशि भूषण मिश्र, खंड विकास अधिकारी सच्चिदानंद, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार पटेल, सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे। राजस्थानी नृत्य ने सभी का मन मोहा पत्रकार व कोरोना वारियर्स के सम्मान समारोह के दौरान राजस्थानी नृत्य और मोर का नृत्य हुआ। जिसे देखकर सभी मोहित हो गए। सभी ने इस परंपरागत नृत्य की सराहना की। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in