किसान घेरा कार्यक्रम में सपाईयों ने की किसान बिल के खिलाफ नारेबाजी
किसान घेरा कार्यक्रम में सपाईयों ने की किसान बिल के खिलाफ नारेबाजी

किसान घेरा कार्यक्रम में सपाईयों ने की किसान बिल के खिलाफ नारेबाजी

हमीरपुर, 27 दिसम्बर (हि.स.)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर रविवार को देर शाम यहां मुस्करा ब्लाक के बिहुंनी खुर्द गांव में सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील सविता के नेतृत्व में अलाव जलाकर किसानों की चौपाल लगायी। कार्यकर्ताओं ने किसान बिलों को काले कानून की संज्ञा देते हुये नारेबाजी की। सपा के किसान घेरा कार्यक्रम के तहत बिहुंनी खुर्द गांव में सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने किसानों को एकत्र करने के लिये अलाव जलवाया। फिर काले कानून के बारे में जानकारी देने के साथ ही केन्द्र और प्रदेश की सरकार जरिये किसानों पर हो रहे अत्याचार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसान बिल किसानों के हित में नहीं है। इस मौके पर सपा राठ विधान सभा महासचिव भूपेंद्र राजपूत, युवजन सभा जिलाउपाध्यक्ष बसीम बेग, सपा ब्लाक अध्यक्ष प्रेमसिंह यादव, जिला सचिव विष्णु प्रजापति, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष (लो वा) राजू यादव मुस्करा, ब्लाक अध्यक्ष युवजन सभा भगत सिंह राजपूत, ताज मुहम्मफ, वैभव सविता, संजय सिंह, राघवेंद्र यादव,अखिलेश सविता आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे किसान कल्लू राजपूत, विष्णु तिवारी, पवन तिवारी, असरफ अली, सुंदर राजपूत, राजू जोशी, रामफल जोशी, हलकुट्टा पांचाल, सतेंद्र राजपूत, बटई राजपूत, चंदन भारती, बद्री गुप्ता, रमेश अहिरवार, वीरपाल सविता आदि किसान मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज/-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in