कानून मंत्री ब्रजेश पाठक बने बालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
कानून मंत्री ब्रजेश पाठक बने बालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कानून मंत्री ब्रजेश पाठक बने बालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कानपुर, 23 नवम्बर (हि.स.)। प्रदेश के कानून मंत्री व प्रदेश वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष ब्रजेश पाठक को वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का वाइस प्रेसीडेन्ट नियुक्त किया है। यह जानकारी भारतीय वालीबॉल महासंघ के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि वीएफआइ ने वालीबॉल खेल को बढ़ावा देने की मंशा से एशियन वालीबॉल फेडेरशन के जोनल एक्सक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट रामावतार सिंह जाखड़ को महासंघ का सीईओ बनाया। कोरोना संक्रमण के चलते वेबिनार के जरिए नव निर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक का गठन किया गया। इसमें महासंघ ने भारतीय वालीबॉल लीग कराने का निर्णय लिया है, जिसकी योजना लगभग बनाई जा चुकी है। इसके लिए फेडरेशन ने 14 सदस्यीय कमेटी का गठन भी कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in