कानपुर में वहशी युवक ने 13 माह के दुधमुंहे बच्चे से किया कुकर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कानपुर में वहशी युवक ने 13 माह के दुधमुंहे बच्चे से किया कुकर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर में वहशी युवक ने 13 माह के दुधमुंहे बच्चे से किया कुकर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर, 02 दिसम्बर (हि.स.)। जनपद के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ हैवानियत भरी घटना को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि 13 माह के दुधमुंहे बच्चे के साथ कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी वहशी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित दुधमुंहा बच्चा खतरे से बाहर है। हवस की भूख किसी पर इस कदर सवार हो गई कि घाटमपुर के टेनापुर पतारा गांव में दुधमुंहे 13 माह के बालक की जान खतरे में पड़ गई। यहां एक दरिंदे की हवस इस हद तक जा पहुची कि वह 13 माह के दुधमुंहे बच्चे को लेकर एकांत जगह पर ले गया और उसके साथ कुकर्म करने लगा। इस बीच बच्चा चीखने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर पास से गुजर रहे ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने युवक को रंगे हाथों आपत्तिजनक हालत पकड़ लिया। इस हरकत की जहां ग्रामीणों ने निंदा की तो वही युवक को पीटते हुए पुलिस को सौंप दिया। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 13 माह के बच्चे के साथ कुकर्म मामले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करते हुए कठोर कार्यवाही आरोपी के खिलाफ की जा रही है। बच्चा पूरी तरह से ठीक है। बताते चले कि, कुछ दिन पूर्व घाटमपुर में ही सात साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के औलाद प्राप्ति के लिए दुष्कर्म के बाद कलेजा निकाल कर खाने की घटना से दिल दहल गया था। पुलिस ने घटना में दम्पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बुधवार को दुधमुंहे के साथ कुकर्म की घटना के बाद लोगों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in