कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बाराबंकी पुलिस ने हिरासत में लिया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बाराबंकी पुलिस ने हिरासत में लिया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बाराबंकी पुलिस ने हिरासत में लिया

-अयोध्या के किसानों से मिलने जा रहे थे लखनऊ, 03 सितम्बर(हि.स.)। किसानों से मिलने अयोध्या जा रहे हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बाराबंकी जिले के चौपुला चौराहे पर प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने पुलिस प्रशासन की हिरासत में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अयोध्या के किसानों के साथ भूमि अधिग्रहण कानून में भेदभाव कर रही है। किसानों के हक के लिए लाठी भी खायेंगे और जेल भी जाएंगे। लल्लू ने कहा कि सरकार किसानों के साथ भेदभाव करके किसी को 70 लाख रुपये बीघा तो किसी को 10 लाख रुपये बीघा का मुआवजा दे रही है। ऐसा भेदभाव किसानों के साथ धोखा है। सभी किसानों को समान दर से भुगतान हो, नहीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। हिरासत में लिए जाने के दौरान बाराबंकी पुलिस और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच हुई तीखी बहस भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता इस दौरान मुंह को गमछे से बांधे हुए दिखाई दिए। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in