कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने दिया सांकेतिक धरना
कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने दिया सांकेतिक धरना

कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने दिया सांकेतिक धरना

आगरा, 02 सितंबर(हि.स.)। जन-जन की आवाज किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने बुधवार दोपहर कलेक्ट्री पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन दिया। किसानों की बिजली बिल, बच्चों की स्कूल फीस माफी, किसान सम्मान निधि का सही से क्रियान्वयन, लेदर पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण, इनर रिंग रोड घोटाले में दोषियों को जेल भेजने आदि की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकान्त अवस्थी को सौंपा। किसान नेता श्याम सिंह चाहर व सोमवीर यादव ने बताया है कि वर्ष 2009 में तहसील किरावली के गांवों की जमीनों को लैदर पार्क के लिए अधिग्रहित किया है। लेकिन किसानों को भूमिअधिग्रहण के नियमों के अनुसार लाभ नहीं दिया गया है। किसान प्रशासन के अधिकारियों के यहां चक्कर लगाते परेशान हो गए हैं। लेकिन किसानों की समस्याओं का कोई उचित समाधान नहीं किया जा रहा है। यही नहीं इनर रिंग रोड में करोड़ों का घोटाला किया गया है, कई प्रशासनिक अधिकारियों के नामों में होने की आशंका है। किसानों ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों के नाम उजागर कर जेल में डाला जाए और गरीब किसानों को लाभ दिया जाए। आज भी जनपद में बहुत से किसान सम्मान के लिए भटक रहे हैं, गांव-गांव कैंप लगाकर किसानों को लाभ दिया जाए। बाजारों में खाद बीज की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा कसा जाना चाहिए, जिससे किसान इन दलालों से लुटने से बच सकें। किसान नेता मुकेश पाठक व लाखन सिंह त्यागी ने कहा है कि किसानों को गलत विद्युत बिल भेजकर बिजली विभाग के द्वारा परेशान किया जा रहा है। किसानों को बिजली सही ढंग से नहीं मिल पा रही हैं। जिससे किसानों को कृषि कार्यों में परेशानी पैदा हो रही हैं। किसान नेताओं ने कहा है कि लॉकडाउन अवधि के बिजली बिलों को व बच्चों के स्कूलों की फीस माफी की जानी चाहिए। गरीब मजदूर किसान सब परेशान हैं। रोजगार बन्द पड़े हैं। आमदनी का कोई स्रोत नहीं है। किसान नेताओं ने कहा है कि सरकारें किसानों गरीबों मजदूरों एवं निचले पायदान के लोगों की समस्याओं को समाधान नहीं करती है तो गरीब किसान मजदूर संगठित होकर सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव जूरैल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in