एनसीईआरटी किताब कांड में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष पार्टी से निलम्बित
एनसीईआरटी किताब कांड में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष पार्टी से निलम्बित

एनसीईआरटी किताब कांड में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष पार्टी से निलम्बित

मेरठ, 22 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की नकली किताब छापने और सप्लाई करने के मामले में आरोपित भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता को पार्टी से निलम्बित कर दिया गया है। यह कदम महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने उठाया। एसटीएफ ने भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता और उनके भतीजे की प्रिंटिंग प्रेस व गोदाम में छापा मारकर 35 करोड़ रुपये मूल्य की किताबें पकड़ी थी। संजीव गुप्ता को कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का करीबी माना जाता है। इसके बाद से ही भाजपा नेतृत्व बैकफुट पर आ गया। चारों ओर किरकिरी होने के बाद भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने संजीव गुप्ता को पार्टी की छवि खराब होने का हवाला देकर पार्टी से निलम्बित कर दिया। इस पूरे मामले से पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in