एकात्म मानवतावाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे पं. दीनदयाल उपाध्याय: सांसद
एकात्म मानवतावाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे पं. दीनदयाल उपाध्याय: सांसद

एकात्म मानवतावाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे पं. दीनदयाल उपाध्याय: सांसद

झांसी, 25 सितम्बर(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में जिले में समस्त बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। दीनदयाल सभागार स्थित प्रांगण में पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा ने उन्हें एकात्म मानवतावाद एवं अंत्योदय का प्रणेता बताया। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। एकात्म मानवतावाद एवं अंत्योदय के उनके दर्शन से प्रेरित होकर भारत सरकार व प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रही है। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा एकात्म मानवतावाद एवं अंत्योदय के प्रणेता महान विचारक व प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को प्रणाम करता हूं। पंडित जी दर्शन के शिल्पकार थे। विधायक रवि शर्मा ने कहा कि आप यदि लोकतंत्रवादी हैं तो अपनी विवेक और बुद्धि के आदेशों के अनुसार आचरण कीजिए। अन्य कोई भी प्रमाण स्वीकार न कीजिए। राजनीतिक दल जनता के प्रतिनिधि के रूप में निर्मित किए जाते हैं। लोक शक्ति ही उनका आधार है । इन दलों को सामर्थ लोगों से ही प्राप्त होता है। ऐसा दीनदयाल जी कहते थे। बबीना विधायक राजीव पारीछा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र प्रताप सिंह व आभार नन्दकिशोर भिलवारे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मोहन सिंह यादव,जसवंत सिंह सोलंकी, धन्नूलाल गौतम, संजीव श्रृंगीऋषि, सुधीर सिंह, हिमांशु दुबे,जगदीश सिंह चैहान,प्रदीप सरावगी,संतोष सोनी, मनमोहन गेड़ा,शशांक गुरुनानी, अतुल जैन बंटी, अमित श्रीवास्तव,प्रमोद कुशवाहा, लखन कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, राजकांतेश वर्मा, उमा शंकर राय, आदर्श गुप्ता,रीता अवस्थी, प्रियांशु डे,दिगन्त चतुर्वेदी, नीरजा गुप्ता, मिथलेश साहू,अभिषेक जैन आदि तमाम भाजपाई उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in