ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बोले, गोवर्धन क्षेत्र में हो रही चोरियों  पर अंकुश लगाये पुलिस
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बोले, गोवर्धन क्षेत्र में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाये पुलिस

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बोले, गोवर्धन क्षेत्र में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाये पुलिस

मथुरा, 26 सितम्बर (हि.स.)। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को गोवर्धन तहसील व थाने का निरीक्षण किया। ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान से मिली जानकारी के बाद क्षेत्राधिकारी गोवर्धन को चोरी के वारदातों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए है। वृंदावन के विधायक और ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार शाम को आकस्मिक गोवर्धन पहुंचकर तहसील व थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील के रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर कक्ष का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान तहसील के अधिवक्ताओं ने मंत्री का तहसील भवन के निर्माण के साथ-साथ रजिस्ट्री कार्यालय खुलवाये जाने की मांग की। उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। बिजली घर पर पंहुचे मंत्री जतीपुरा के प्रधान सत्तो ठाकुर ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा तारों के ऊपर लोहे चेन डालकर बिजली को बंद कर दिया जाता है। इसके बाद चोर अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंत्री ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सीओ जितेन्द्र कुमार को दिशा निर्देश दिये। इसके बाद मंत्री ने कार्यकर्ताओं से बिजली की कटौती की जानकारी की तो बिजली कटौती का नियत समय नहीं है। विभागीय अधिकारी भी बिजली की कटौती की सही जानकारी नहीं दे पाते हैं। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश भी दिए। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in