उप्र कांग्रेस में सोहेल अंसारी और योगेश दीक्षित को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
उप्र कांग्रेस में सोहेल अंसारी और योगेश दीक्षित को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

उप्र कांग्रेस में सोहेल अंसारी और योगेश दीक्षित को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

-06 महासचिव, 22 सचिव और 02 संगठन सचिव बनाए गए लखनऊ, 07 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को संगठन को विस्तार दिया है। संगठन विस्तार में 2 उपाध्यक्ष, 6 महासचिव, 22 सचिव और 2 संगठन सचिव बनाये गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल की ओर से दी गई जानकारी में कमेटी में कानपुर कैंट विधायक सोहेल अख्तर अंसारी और योगेश दीक्षित को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। संगठन विस्तार में 6 महासचिव विवेकानंद पाठक, मकसूद खान, अंकित परिहार, विदित चैधरी, ब्रह्मस्वरूप सागर, प्रकाश प्रधान लोधी को बनाया गया है । 22 सचिवों में हनुमंत विश्वकर्मा, मनोज तिवारी, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, इमरान खान, कौशल त्रिपाठी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, मणिन्द्र मिश्रा, उज्जवल शुक्ल, राहुल राजभर, सैफ अली नकवी, अंशु तिवारी, सुनील विश्नोई, अवनीश काजला, मोहम्मद शोएब, असलम चौधरी, जीतेन्द्र कश्यप, योगेश तालान, कौशलेन्द्र यादव, विकास अवस्थी, गौतम सचान, अखिलेश शुक्ला, पुष्पेन्द्र सिंह को नियुक्त किया है संगठन को मजबूत करने के लिए दो संगठन सचिव संजीव शर्मा और अनिल कुमार यादव को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in