उपचुनाव में प्रदेश की सातों सीटों पर होगी भाजपा की जीत : दिनेश शर्मा
उपचुनाव में प्रदेश की सातों सीटों पर होगी भाजपा की जीत : दिनेश शर्मा

उपचुनाव में प्रदेश की सातों सीटों पर होगी भाजपा की जीत : दिनेश शर्मा

फिरोजाबाद, 21 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रहे हैं। भाजपा जाति, धर्म, क्षेत्र, सम्प्रदाय से हटकर सबको साथ में लेकर चुनाव लड़ रही है। उपचुनाव में प्रदेश की सातों सीटों पर भाजपा की जीत होगी। यह बात प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को जिले की टूंडला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार प्रेमपाल धनगर के समर्थन में टूण्डला के स्टेशन रोड स्थित राॅयल गार्डन में बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं सेक्टर प्रभारियों आदि की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से जीताने की अपील की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा की विजय निश्चित है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में विकास कार्य हुए हैं। उनको देखते हुए कह सकते हैं कि तमाम बाहरी कम्पनियां उत्तर प्रदेश में आ रही हैं। इनसे सीधा लाभ लोगों को रोजगार का मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तीन लाख से ऊपर लोगों को रोजगार दे चुकी है और तीन लाख से ऊपर लोगों को रोजगार देने जा रहे हैं। इनमें केवल सरकारी नौकरियों का हमने जिक्र किया है। अप्रत्यक्ष रूप से छोटे व्यापारों को बढ़ाकर, उन्हें लोन देकर यह अलग से है। इस तरह लाखों लोग रोजगार पा चुके हैं। हम जाति, धर्म, क्षेत्र, सम्प्रदाय से हटकर सबको साथ में लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भी अपने विचार रखे। बैठक में भाजपा उम्मीदवार प्रेमपाल सिंह धनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक व कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/उपेन्द्र/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in