उपचुनाव : उपेन्द्र पासवान ने भाजपा को दिलाई जीत, दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस
उपचुनाव : उपेन्द्र पासवान ने भाजपा को दिलाई जीत, दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस

उपचुनाव : उपेन्द्र पासवान ने भाजपा को दिलाई जीत, दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस

- मंत्री कमलरानी वरुण की विरासत संभालेंगे उपेन्द्र पासवान - 2022 का सपना देख रही सपा चौथे नंबर पर पहुंची कानपुर, 10 नवम्बर (हि.स.)। घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगगणना में भाजपा उम्मीदवार ने जिस तरह से शुरु से बढ़त बनायी वह अंत तक बरकरार रही। भाजपा उम्मीदवार उपेन्द्र पासवान ने कांग्रेस उम्मीदवार डा. कृपाशंकर संखवार को 23614 मतों से पराजित कर मंत्री कमल रानी वरुण की विरासत संभाल ली। वहीं 2022 का सपना देख रही सपा चौथे स्थान पर जा पहुंची और बसपा तीसरे स्थान पर रही। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रही कमल रानी वरुण के निधन से खाली हुई घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को शुरु हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरु हुई जिसमें भाजपा ने बढ़त बनायी। इसके बाद जैसे ही ईवीएम की मतगणना शुरु हुई तो पहली बढ़त बहुजन समाज पार्टी के कुलदीप संखवार ने बनायी। वहीं दूसरे चरण में भाजपा उम्मीदवार उपेन्द्र पासवान ने बढ़त बना ली और यह बढ़त 35वें राउंड तक बरकरार रही। भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस उम्मीदवार डा. कृपाशंकर संखवार को 23614 वोटों से मात देकर एक बार फिर घाटमपुर में कमल खिला दिया। हालांकि यहां पर कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर करते हुए 29 साल बाद पहली बार टक्कर में दिखी। वहीं 2022 में प्रदेश में सत्ता का ख्वाब देख रही सपा को करारा झटका लगा है और उसके उम्मीदवार इन्द्रजीत कोरी 22574 वोटों के साथ चौथे स्थान पर जा पहुंचे। बसपा उम्मीदवार कुलदीप संखवार 33814 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं उपचुनाव में जीत दर्ज कर चुके भाजपा के उपेन्द्र पासवान ने इसे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के साथ कार्यकर्ताओं की जीत बताया। नोटा से पीछे रहे निर्दलीय घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने अपनी जीत बरकरार रखी। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जनता ने पूरी तरह से नाकार दिया और यहां तक वह नोटा से कम वोट पा सके। यहां पर नोटा को 1551 वोट मिले तो वहीं निर्दलीय उम्मीदवार विपिन कुमार भारतीय और अशोक पासवान को क्रमशः 1200 और 1032 वोट ही मिल सके। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in