उन्नाव : शुक्लागंज में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप
उन्नाव : शुक्लागंज में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप

उन्नाव : शुक्लागंज में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप

उन्नाव,27 जून (हि.स)। गंगाघाट क्षेत्र में पुराने हाॅटस्पाॅट मोहल्लों में कोरोना पाॅजिटिव मामले मिलने से हडकंप मच गया है। शनिवार को प्रेमनगर, महेश मार्ग, ऋषि नगर मोहल्ले में रहने वाले पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आयी है। रिपोर्ट आने के बाद नगर में हड़कंप मच गया है। उधर, तीन दिन पहले एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। इलाज से पूर्व उसकी जांच कराई गई। जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। युवक को कोरोना होने पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया। सभी ने घायल युवक को इलाज के लिये भेजा था। जिससे यह कयास लगाये जा रहे हैं कि अब कोरोना की चेन और लंबी हो सकती है। ऋषि नगर निवासी एक युवक तीन दिन पहले परिवार से झगड़ा कर ऋषि नगर केबिन के पास डाउन लाइन से आ रही मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने उसे उठा कर एम्बुलेंस से इलाज के लिये भेजा था। इलाज शुरू होने से पहले डाॅक्टरों ने उसकी कोरोना जांच कराई। जहां युवक की रिपोर्ट पाॅजिटिव निकली। वहीं ऋषि नगर निवासी दंपत्ति कन्नौज जा रहे थे। जहां पत्नी की तबियत बिगड़ी। उसे कन्नौज में भर्ती कराया गया। जांच में दोनों पति-पत्नी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। वहीं महेशमार्ग की एक महिला गर्भवती थी। उसका कानपुर में टेस्ट हुआ। जहां उसे कोरोना पाॅजिटिव निकला। वहीं प्रेम नगर में चार दिन पहले कोरोना पाॅजीटिव पाए गये थे। उनके संपर्क में आने वाली एक महिला भी पाॅजिटिव पाई गई। नगर में एक साथ पांच कोरोना पाॅजीटिव पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं लोग भी डरे व दहशतजदा हैं। संपर्क में आने वालों की जानकारी के लिये प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.आशुतोष वाष्र्णेय, डा. रवि कुमार, वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रदीप दिवाकर ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संपर्क में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग आइसोलेट करेगा। वहीं जिन मोहल्लों में कोरोना पाॅजिटिव निकले हैं। पालिका ईओ सुनील कुमार मिश्रा के निर्देश पर गलियों में बेरीकेडिंग लगाई गई। इसके साथ ही चूना, ब्लीचिंग और सेनेटाइज कराया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अरूण दीक्षित/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in