उन्नाव : प्रेमीजोड़े का शव मिला, हत्या की आशंका
उन्नाव : प्रेमीजोड़े का शव मिला, हत्या की आशंका

उन्नाव : प्रेमीजोड़े का शव मिला, हत्या की आशंका

उन्नाव, 21 दिसम्बर,( हि.स.)। जनपद के अजगैन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक प्रेमी जोड़े का शव मिला। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर शवों को पोस्टमार्टम भेजकर जांच में जुट गई है। अजगैन के ओहरापुर कौड़िया गांव में प्रेमी जोड़े का शव मिला। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर घटनास्थल की जांच पड़ताल शुरु कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के ही रहने वाला शिवशंकर का बेटा विनय (17) का पड़ोसी की लड़की रागिनी (17) से प्रेम संबंध था। आरोप है कि बीती शाम को विनय रागिनी से मिलने के लिए उसके घर गया था। घर पर देर रात उसका शव मिला। ग्रामीणों की माने तो पहले प्यार के दुश्मनों ने विनय की मारपीट कर हत्या कर दी। इसके बाद कही लड़की उन लोगों का भेद न खोल दे इसलिए उसकी भी हत्या कर दी है। आत्महत्या का रुप देने के लिए शवों को फांसी पर लटका दिया गया है। वहीं, इस मामले में मृतका की मां कुछ भी बोलने को लेकर तैयार नहीं है। इधर इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। हिन्दुस्थान समाचार/अरुण/दीपक/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in