उच्च न्यायालय निजी सेवा संवर्ग के दस प्रोन्नत
उच्च न्यायालय निजी सेवा संवर्ग के दस प्रोन्नत

उच्च न्यायालय निजी सेवा संवर्ग के दस प्रोन्नत

प्रयागराज, 05 अगस्त (हि.स.)। महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम की अधिसूचना अनुसार हाईकोर्ट निजी सेवा संवर्ग के दस को प्रोन्नत किया गया है। उच्च न्यायालय निजी सेवा संवर्ग के विनोद कुमार जयसवार को उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी चार के पद पर, सुनील कुमार सिंह, टी लक्ष्मण कुमार (लखनऊ), सुरेश चंद्र को सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद पर, पुनीत कुमार श्रीवास्तव, नितिन कुमार, कुशल अग्रवाल को निजी सचिव श्रेणी एक के पद से सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद पर, कामिनी कनौजिया (लखनऊ), मुन्ना लाल (लखनऊ), मोहम्मद मुस्तकीम (लखनऊ) को अपर निजी सचिव के पद से निजी सचिव श्रेणी एक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने समस्त पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बाल कृष्ण नारायण और न्यायमूर्ति सुनीत कुमार, न्यायमूर्ति मनोज मिश्र, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल, न्यायमूर्ति योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की है। बधाई देने वालो मे संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष निखिल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव विजयानंद द्विवेदी, सहायक सचिव अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनुपम शुक्ल, कार्यकारिणी सदस्यगण भूपेश कुमार गौतम, आलोक कुमार राय, राज कुमार मिश्र, जितेन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार भास्कर, अमित कुमार शुक्ल, मोहम्मद आजम, विवेक श्रीवास्तव, मिठाई लाल सोनकर, शिव शंकर लाल, आशीष प्रताप सिंह, प्रकर्ष मालवीय प्रमुख थे। हिन्दुस्थान समाचार/आर.एन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in