ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने कैंटर को मारी टक्कर, तीन घायल
ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने कैंटर को मारी टक्कर, तीन घायल

ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने कैंटर को मारी टक्कर, तीन घायल

बागपत, 29 सितम्बर (हि.स.)। जिले के कोतवाली खेकड़ा के दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित तहसील के सामने कैंटर को ओवरलोड तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। इसमें पीछे से आ रही कार भी कैंटर से टकराई। दुर्घटना ने कैंटर चालक की हालत नाजुक है जबकि ट्रैक्टर सवार तीन लोग भी जख्मी हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है। उत्तराखंड निवासी चालक पूरनसिंह पुत्र दीवान सिंह हाल ने लोनी में किराए पर रहता है। मंगलवार को पूरन सिंह लोनी से कैंटर में माल लादकर पानीपत के लिए निकला था। दिल्ली नेशनल हाईवे पर तहसील के सामने बागपत की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने अनियंत्रित होकर कैंटर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कैंटर चालक पूरन सिंह जख्मी हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से चालक गुलफाम पुत्र मांगेराम, शमशाद पुत्र रोशन व आबिद पुत्र शमीम भी घायल हो गए। तभी दिल्ली से शामली के कांधला जा रहे शिक्षक सतीश की कार भी क्षतिग्रस्त कैंटर से टकरा गई। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से शिक्षक बाल बाल बच गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। गंभीर हालत में पूरन को मेरठ रेफर किया। दुर्घटना से करीब आधा घंटा हाईवे पर जाम की स्तिथि बनी रही। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन व बिखरी ईंटों को जेसीबी से हटवाया। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो सकता। हिन्दुस्थान समाचार/ गौरव साहनी/ रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in