इलेक्ट्राॅनिक्स सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, पाया काबू
इलेक्ट्राॅनिक्स सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, पाया काबू

इलेक्ट्राॅनिक्स सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, पाया काबू

हापुड़, 23 अक्टूबर (हि.स.)। मेरठ गेट पुलिस चौकी के पीछे स्थित इलेक्ट्राॅनिक्स सामान के एक गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़े प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है। सर्राफा बाजार में लालजी सूरी की इलेक्ट्राॅनिक्स सामान की दुकान है। मेरठ गेट पुलिस चौकी के पीछे उनका गोदाम है। रविवार दोपहर अचानक उनके गोदाम में आग लग गई। गोदाम पर कोई कर्मचारी नहीं होने के कारण आग लगने की प्राथमिक स्थिति की किसी को जानकारी नहीं हो पाई। गोदाम में अधिकतर प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम से आग की लपटें निकलने पर आस पास रह रहे लोगों ने गोदाम स्वामी को सूचित किया। गोदाम स्वामी ने तत्काल दमकल केन्द्र पर सूचना दी। गोदाम स्वामी का कहना है कि आग लगने के कारण उनका लाखों का सामान जल कर राख हो गया है। दीपावली का पर्व निकट होने के कारण गोदाम में लाखों रुपये मूल्य का सामान रखा हुआ था। आग लगने के कारण लगभग सभी सामान जलकर राख हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु कुमार ने बताया कि गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते हीं तत्काल दो अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल पर भेज दिया गया। दमकल कर्मियों के पहुंचने तक गोदाम में रखा अधिकतर सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे के कड़े प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्ट्या आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट होना लग रहा है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/विनम्र व्रत त्यागी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in