इलाहाबाद झांसी स्नातक से पांचवीं बार भाजपा उम्मीदवार बने यज्ञदत्त शर्मा
इलाहाबाद झांसी स्नातक से पांचवीं बार भाजपा उम्मीदवार बने यज्ञदत्त शर्मा

इलाहाबाद झांसी स्नातक से पांचवीं बार भाजपा उम्मीदवार बने यज्ञदत्त शर्मा

यमुनापार के चारों विधानसभा प्रभारी घोषित इलाहाबाद झांसी स्नातक से पांचवीं बार भाजपा उम्मीदवार बने यज्ञदत्त शर्मा -यमुनापार के चारों विधानसभा प्रभारी घोषित प्रयागराज, 09 नवम्बर (हि.स.)। इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव के लिए भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति ने पांचवीं बार डॉ. यज्ञदत्त शर्मा को स्नातक निर्वाचन 2020 चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। पार्टी नेताओं ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने पांचवीं जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सोमवार को चुनावी तैयारियों की ओर कदम बढ़ाते हुए यमुनापार के चारों विधानसभा प्रभारी की घोषणा कर दी है। जिसके अंतर्गत विधानसभा करछना से वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभ नारायण द्विवेदी, विधानसभा बारा से जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, विधानसभा कोरांव से जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद तिवारी, विधानसभा मेजा से जिला महामंत्री सविता त्रिपाठी को विधान परिषद चुनाव हेतु विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in