इलाहाबाद झांसी स्नातक चुनाव पर हुआ मंथन, बनी रणनीति
इलाहाबाद झांसी स्नातक चुनाव पर हुआ मंथन, बनी रणनीति

इलाहाबाद झांसी स्नातक चुनाव पर हुआ मंथन, बनी रणनीति

प्रयागराज, 17 नवम्बर (हि.स.)। इलाहाबाद झांसी खण्ड स्नातक चुनाव जिला योजना की बैठक सिविल लाइंस जिला कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल ने अभी तक हुए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हए कहा कि डॉ.यज्ञदत्त शर्मा को पांचवीं जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जायें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष व यमुनापार जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल ने चुनाव सम्बंधित जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर योजना बनाते हुए कहा कि डॉ. यज्ञदत्त शर्मा को पांचवीं जीत रिकार्ड मतों से दिलाने की योजना को मूर्तरूप देने के लिए कार्यकर्ता स्वयं टीम के साथ लगकर जीत का इतिहास बनाए। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने एतिहासिक विजय पर भरोसा दिलाते हुए यमुनापार के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शोभनारायण द्विवेदी, राजेश शुक्ला, जय सिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी, विजय शंकर शुक्ला, रामेश्वर पटेल, सविता त्रिपाठी, विक्रमादित्य मौर्या, पियूष रंजन निषाद, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, विनोद प्रजापति, राजू शुक्ला, बबुआन द्विवेदी, सुभाष सिंह, मांडवी शरण, प्रदीप कुमार पाण्डेय, श्यामराज यादव, रंजीत पाल आदि के साथ चुनाव जिम्मेदारी से सम्बंधित कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत मे प्रयागराज की सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी की एकलौती पौत्री के निधन पर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in