इंडियन बुलेटिन ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने सरकार से बदमाशो पर लगाम लगाए जाने की मांग की
इंडियन बुलेटिन ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने सरकार से बदमाशो पर लगाम लगाए जाने की मांग की

इंडियन बुलेटिन ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने सरकार से बदमाशो पर लगाम लगाए जाने की मांग की

नजीबाबाद (बिजनौर), 12 सितम्बर (हि.स.)। इंडियन बुलेटिन ज्वैलर्स एसोसिएशन, बिजनौर के जिलाध्यक्ष ने प्रदेश में लगातार सर्राफा व्यापरियों के साथ हो रही लूटपाट एवं हत्या पर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सर्राफा व्यापारी अब अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने सरकार से बदमाशों पर लगाम लगाए जाने की मांग की। शनिवार को इंडियन बुलेटिन ज्वैलर्स एसोसिएशन के बिजनौर जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ के निवास पर बैठक हुई। इसमें सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि पूरे प्रदेश में सर्राफा व्यापारियों के साथ लूटपाट हो रही है जिससे व्यापारी पूरी तरह भय के माहौल में जी रहा है। जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ ने कहा कि मेरठ में व्यापारी के साथ लूटकर बेखौफ बदमाशों उनकी हत्या कर दी। अलीगढ़ में दिन दहाड़े सर्राफा व्यापारियों को लूट लिया गया। बिंदु सर्राफ ने कहा कि बदमाश बेलगाम हो चुके हैं। बदमाशों पर शासन-प्रशासन का कोई डर नही रहा। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बन रहा है। सर्राफा व्यापारी व उनका परिवार भय के वातावरण में जी रहा है। यदि शीघ्र बदमाशों पर लगाम नही लगाई गई और उन्हें नही पकड़ा गया तो सर्राफ़ा एसोसिएशन प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगी। बैठक में हर्षित सर्राफ, मुकुल अग्रवाल, राजेश भारद्वाज, कन्हैया वर्मा, संदीप तायल, अरुण तायल, मनोज अरोड़ा आदि व्यापारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ रिहान अन्सारी/ रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in