आमजन का भला केवल भाजपा ही कर सकती है : ब्रजेश पाठक
आमजन का भला केवल भाजपा ही कर सकती है : ब्रजेश पाठक

आमजन का भला केवल भाजपा ही कर सकती है : ब्रजेश पाठक

हापुड़, 08 अक्टूबर (हि. स.)। प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश सरकार और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरपूर मेहनत कर लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचाया है। प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई गई योजनाओं से प्रदेश के लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश के कानून मंत्री गुरुवार को गढ़ मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हाॅल में आयोजित पंचायत चुनाव सम्बन्धी भाजपा की मेरठ मंडलीय बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनहित में कई योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं ने गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन को आसान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र राजनीतिक दल है जो देशवासियों का भला कर सकता है। केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से प्रदेश के लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकताओं का आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी लोगों को देकर उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। किसानों को कृषि विधेयकों के बारे में जानकारी देकर बताएं कि भाजपा सरकार उनके हितों के लिए भरपूर प्रयास कर रही हैं। भाजपा ही एक मात्र किसानों का हितैषी राजनीतिक दल है। उन्होंने कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों की मदद करने के लिए उनकी सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश मन्त्री संजय राय, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार, राज्य सफाईकर्मी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मिकी आदि लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विनम्र व्रत/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in