आपदा से जनहानि पर मृतकों के परिजनों को दी जाए चार-चार लाख की राहत राशि: योगी आदित्यनाथ
आपदा से जनहानि पर मृतकों के परिजनों को दी जाए चार-चार लाख की राहत राशि: योगी आदित्यनाथ

आपदा से जनहानि पर मृतकों के परिजनों को दी जाए चार-चार लाख की राहत राशि: योगी आदित्यनाथ

-मुख्यमंत्री योगी ने पांच जनपदों में आपदा से जनहानि पर जताया शोक लखनऊ, 24 सितम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अम्बेडकर नगर, गाजीपुर, मऊ, प्रतापगढ़ तथा सुलतानपुर में आपदा से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को यह निर्देश भी दिए हैं कि वे अपने जनपद में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करते हुए शासन को अविलम्ब आख्या उपलब्ध कराएं। उल्लेखनीय है कि राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार जनपद अम्बेडकर नगर में आकाशीय बिजली से एक, जनपद गाजीपुर में सर्पदंश से एक, दीवार गिरने से दो, जनपद मऊ में आकाशीय बिजली से एक, जनपद प्रतापगढ़ में दीवार गिरने से एक तथा जनपद सुलतानपुर में दीवार गिरने से एक जनहानि की सूचना प्राप्त हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय / रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in