आत्मनिर्भर भारत के लिए “लोकल फार वोकल” पर देशवासियों को फोकस करना होगा : सूर्य प्रताप शाही
आत्मनिर्भर भारत के लिए “लोकल फार वोकल” पर देशवासियों को फोकस करना होगा : सूर्य प्रताप शाही

आत्मनिर्भर भारत के लिए “लोकल फार वोकल” पर देशवासियों को फोकस करना होगा : सूर्य प्रताप शाही

देवरिया, 30 अगस्त ( हि .स . )। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने रविवार को अपने-अपने घरों में रेडियो, टेलीविजन, नमो ऐप के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को सुना। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राघव नगर स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रेडियो पर मन की बात को सुना। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना से लेकर पर्यावरण-ऐप-किसानों पर अपने मन की बात किया। आज की मन की बात काफी सार्थक रही। आत्मनिर्भर भारत को बनाने के लिए लोकल फार वोकल पर देशवासियों को फोकस करना होगा। उन्होंने कहा कि खिलौना और मोबाइल गेम्स के मामले में आत्मनिर्भर बनने का आह्वान प्रधानमंत्री ने मन की बात में किया है। सितम्बर में पोषण माह के रूप में मनाए जाने की बात प्रधानमंत्री ने किया जो बहुत ही प्रशंसनीय हैं। कोरोना काल में देश के अंदर सादगी से हो रहे आयोजनों पर भी प्रधानमंत्री ने मन की बात में चर्चा किया। हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति /उपेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in