असहमति की आवाज दबाने का तरीका संविधान विरोधी : जिलाध्यक्ष
असहमति की आवाज दबाने का तरीका संविधान विरोधी : जिलाध्यक्ष

असहमति की आवाज दबाने का तरीका संविधान विरोधी : जिलाध्यक्ष

मीरजापुर, 28 अगस्त (हि.स.)। नेट एवं जेईई की परीक्षा कराने के भाजपा सरकार के निर्णय के विरोध में शांतिपूर्ण ढंग से लखनऊ में विरोध कर रहे सपा के युवा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सपाइयों ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को दस सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह कृत्य अलोकतांत्रिक है। असहमति की आवाज दबाने का यह तरीका संविधान विरोधी है। पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने कहा कि नकारात्मक, हठधर्मिता व बदले की राजनीति करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे देश के छात्रों, नौजवानों में आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला, नशीम कुरैशी, विशाल यादव, कुलदीप शुक्ला, राकेश यादव, रामजी बिंद, चंदन यादव, सुशील कुमार पांडेय, अयूब अली आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in