अभियान हेल्प डेस्क तक ही सीमित न रहे - मुख्यमंत्री
अभियान हेल्प डेस्क तक ही सीमित न रहे - मुख्यमंत्री

अभियान हेल्प डेस्क तक ही सीमित न रहे - मुख्यमंत्री

- वीसी के माध्यम से थाना कोतवाली में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का हुआ लोकार्पण झांसी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान को जन आन्दोलन बनाना होंगा। इस अभियान से सभी को जोड़ना होंगा ताकि यह केवल सरकारी कार्यक्रम बन कर न रह जाएं। यह बात मुख्यमंत्री ने वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन करने के बाद अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कही। शुक्रवार को कोतवाली सहित कई थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन हुआ। उन्होने कहा कि महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के लिए 24 घंटे महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ उनकी ट्रेनिंग करायी जाए। विभिन्न विभागों में महिलाओं के उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी महिला हेल्प डेस्क में उपलब्ध रहे ताकि किसी पीड़ित महिला के आने पर उसके योग्यतानुसार योजना का लाभ दिलाया जा सकें। आईजी सुभाष बघेल ने कहा कि हेल्प डेस्क का सीधा लाभ महिलाओं को मिलेगा। शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं का नाम, पता व मोबाइल और समस्या दर्ज की जायेगी। इसके बाद शिकायत के आधार पर नामित अधिकारी द्वारा विवेचना कर कार्रवाई अमल लाई जाये। उन्होंने कहा कि कई बार सामने आया है कि महिला फरियादी पुरुष पुलिसकर्मी अपनी समस्याओं को बताने हिचकचाती है। लेकिन हेल्प डेस्क में उन्हें ऐसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी, जिससे महिलाओं और बालिकाओं को अपनी परेशानियां बताने में कोई दिक्कत नहीं होगी। यह सुविधा अनवरत रूप से सुचारू रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने जनपद में मिशन शक्ति अभियान में पुलिस का दृष्टिकोण कार्यक्रम अभियोजन की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। अपराधों पर नियंत्रण के लिए शक्ति मोबाइल एंटी रोमियो स्क्वायड शक्ति परी का गठन करके प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन के समस्त नंबरों का प्रचार प्रसार करने के लिए बुकलेट पोस्टर स्टीकर द्वारा भी अभियान सतत रूप से 180 दिन तक संचालित किया जाएगा। थाना कोतवाली में हेल्प डेस्क के उद्घाटन के अवसर पर विधायक सदर रवि शर्मा, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, एसपीआरए राहुल मिठास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वही, गुरसंराय थाने में मुख्य अतिथि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू लता स्वर्णकार व थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को कहा कि आत्मनिर्भर बने। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूर्ण तत्पर है जिसके लिए थाने में महिला डेस्क लगाया गया है जिस पर निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इस मौके पर एसएसआई प्रकाश दुबे, उप निरीक्षक राजवीर सिंह, महिला कांस्टेबल प्रीति यादव, गुड़िया पटेल, गरिमा उपाध्याय, आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in