अभियंताओं की उद्यमशीलता, अभिनव प्रयोगों से राष्ट्र ने प्रगति के अनेक कीर्तिमान रचे-योगी आदित्यनाथ
अभियंताओं की उद्यमशीलता, अभिनव प्रयोगों से राष्ट्र ने प्रगति के अनेक कीर्तिमान रचे-योगी आदित्यनाथ

अभियंताओं की उद्यमशीलता, अभिनव प्रयोगों से राष्ट्र ने प्रगति के अनेक कीर्तिमान रचे-योगी आदित्यनाथ

-मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को जयंती पर किया नमन, अभियंताओं को दी बधाई -विस अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित बोले विकास के शिल्पी संवारते हैं देश, समाज का वर्तमान लखनऊ, 15 सितम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने आधुनिक भारत के विश्वकर्मा कहे जाने वाले भारत रत्न' डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सभी अभियंताओं को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अभियंता दिवस पर मंगलवार को ट्वीट किया कि महान अभियंता, आधुनिक भारत के विश्वकर्मा, 'भारत रत्न' डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर सादर नमन। अभियंताओं की उद्यमशीलता, ध्येयनिष्ठा व अभिनव प्रयोगों से राष्ट्र ने प्रगति के अनेक कीर्तिमान रचे हैं। अभियंता दिवस पर समस्त कर्मशील अभियंताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ट्वीट किया कि विकास के शिल्पी देश, समाज का वर्तमान संवारते हैं और भविष्य गढ़ते हैं ऐसे सभी इंजीनियर्स को 'महान इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया' के जन्म दिवस अभियंता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।आज का दिवस शिल्पकारों के सम्मान का दिवस है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में प्रतिष्ठित भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या (एम. विश्वेश्वरैया) की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। उनकी जयंती के अवसर पर मनाये जाने वाले अभियंता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ट्वीट किया कि देश के विकास के लिए समर्पित समस्त अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आधुनिक भारत के विश्वकर्मा, भारत रत्न से सम्मानित महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि इंजीनियर और निर्माता के रूप में देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले महान अभियन्ता एवं भारतीय अभियंताओं के आदर्श ‘भारत रत्न’ सर एम विश्वेश्वरैय्या की जयंती पर सादर नमन एवं राष्ट्रीय अभियंता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट किया कि भारत रत्न, सर एम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें सादर नमन। देश उनकी जयंती को इंजीनियर दिवस के रूप में मनाता है।अभियंता दिवस की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in