अभाविप ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
अभाविप ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

अभाविप ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

हमीरपुर, 10 सितम्बर (हि.स.)। मुस्करा कस्बे में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मुस्करा ब्लॉक के सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि जनसेवक अभिषेक तिवारी के साथ मुख्य वक्ता दीपक पाठक जिला संगठन मंत्री, हरेंद्र श्रीवास प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नगर मंत्री हर्ष गुप्ता की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अन्य नगरों से भी अभाविप के सैकड़ों कार्यकर्तायों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। संचालन रोहित सोनी ने किया। सम्मान समारोह में राठ नगर मंत्री शिवम सक्सेना,जय प्रकाश साहू, पूर्व सहजिला संयोजक हरिओम तिवारी, ऋषभ सविता राठ आदि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in